फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two trains on the route will change today, tomorrow will cancel three EMU

आज बदलेगा दो ट्रेनों का रूट, कल तीन ईएमयू रहेंगी रद्द

Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two trains on the route will change today, tomorrow will cancel three EMU
ट्रेन
दिल्ली से गाजियाबाद, देहरादून, मुरादाबाद रूट पर अगले दो दिन रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हिंडन पुल के पास निर्माणाधीन आरओबी और अंडरपास के कार्य की वजह से शनिवार रात से रविवार सुबह तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का शनिवार को रूट बदला जाएगा। वहीं रविवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली तीन ईएमयू कैंसल रहेंगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद-दिल्ली सेक्शन पर हिंडन पुल के पास मेन लाइन प्रथम पर छह अगस्त की रात 11 बजे से सुबह 5:30 बजे तक और सेकेंड लाइन पर रात 11 बजे से सुबह 6:30 बजे तक ब्लाक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इसकी वजह से शनिवार को देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को सहारनपुर से मेरठ-गाजियाबाद की ओर भेजे जाने की बजाय रूट डायवर्ट कर सहारनपुर से शामली, तिलक ब्रिज होते हुए नई दिल्ली भेजा जाएगा।

यह ट्रेन गाजियाबाद शनिवार को गाजियाबाद नहीं आएगी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को मुरादाबाद से गाजियाबाद भेजे जाने की बजाय मुरादाबाद से टपरी, शामली, तिलक ब्रिज होते हुए नई दिल्ली भेज दिया जाएगा।

शनिवार को पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64051) भी गाजियाबाद नहीं आएगी। इसे नई दिल्ली स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा। रेलवे के पीआरओ कुलतार सिंह ने बताया कि रविवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64421), गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली ईएमयू (64437) और दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64402) रद्द रहेंगी।

यह ट्रेनें रविवार को गाजियाबाद नहीं आएंगी। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सात अगस्त की सुबह 6:30 बजे के बाद इस रूट पर रेल ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा।


रविवार को रद्द रहेगी कोलकाता एक्सप्रेस
 आनंद विहार से कोलकाता के बीच चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से एक दिन के लिए इसका संचालन निरस्त किया गया है। सोमवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed