फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   two thousand bed prepare for covid hospital

जिले में बनेंगे दो हजार बेड के कोविड लेवल-1 अस्पताल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
two thousand bed prepare for covid hospital
जिले में बनेंगे दो हजार बेड के कोविड लेवल-1 अस्पताल - पॉजिटिव केस बढने पर शासन से दिए गए बेड बढाने के निर्देश - अभी 900 बेड की है व्यवस्था  माई सिटी रिपोर्टर   गाजियाबाद। मई महीने में अचानक बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए शासन ने बेड क्षमता बढ़ाने के निर्देश प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिया है। अब जिले में दो हजार बेड क्षमता के कोविड लेवल-1 अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक केविड लेवल-1 के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 900 बेड की व्यवस्था है। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग बेड की संख्या बढाने के लिए कॉलेज या अस्पताल की तलाश में जुट गया है। इस समय जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 169 हो गई है। इनमें से 98 मामले सिर्फ मई के महीने में बढ़े हैं। अभी तक जिले में 83 मरीजों का उपचार चल रहा है।   अब तक 84 मरीज संक्रमण मुक्त भी हो चुके है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाता है। जिले में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तीन स्तर पर अस्पतालों की व्यवस्था की गई है। कोविड लेवल-1, 2 और 3 स्तर के अस्पताल शामिल हैं। लेवल-1 स्तर के लिए ईएसआई राजेंद्र नगर में 76 बेड, सेंट जोसेफ  अस्पताल 60 बेड, सीएचसी में 30 बेड रिजर्व है। इसके अलावा दिव्य ज्योति आर्युवेद अस्पताल को 200 बेड का कोविड लेवल-1 समकक्ष और कादराबाद स्थित डेंटल कॉलेज में 150 बेड अतिरिक्त समकक्ष किया जा चुका है। जिले में अब तक सामने आ रहे कोरोना के मामलों में अधिकांश लेवल-1 स्तर के हैं। इसलिए शासन स्तर से भी लगातार लेवल 1 अस्पताल में बेड संख्या बढाने पर जोर दिया गया जा रहा है। अब शासन स्तर से बेड की संख्या बढाते हुए 2000 करने के निर्देश दिए गए हैं। - बेड की संख्या बढाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग बेड की संख्या बढाने में जुट गया है। लेवल-1 स्तर के 2000 बेड किए जाने हैं। ऐसी कोई इमारत नहीं मिली है जिसमें एक साथ 2000 बेड की व्यवस्था हो सके, इसके अलग-अलग इमारत का चयन किया जा रहा है। फिलहाल आईएमएस व सुंदरदीप में लेवल-1 स्तर के बेड बढाने की बात चल रही है। फाइनल होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।   डा. एनके गुप्ता, सीएमओ  -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed