फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two policemen arrested for plotting to free a jailed prisoner

'खाकी' की करतूत: गाजियाबाद में सिपाहियों ने रची कैदी भगाने की साजिश, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार; पढ़ें पूरा मामला

Sun, 05 Oct 2025 10:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Oct 2025 10:22 AM IST
सार

गिरफ्तार सिपाहियों के नाम सचिन और राहुल कुमार हैं। दोनों की ड्यूटी जेल से हवालात या अदालतों में पेशी के लिए बंदियों को ले जाने की थी। दोनों पर जेल में बंद कैदी को भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन
Two policemen arrested for plotting to free a jailed prisoner
राहुल और सचिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। कविनगर थाना पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जेल में बंद कैदी को भगाने की साजिश रचने का आरोप है। दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार सिपाहियों के नाम सचिन और राहुल कुमार हैं। दोनों की ड्यूटी जेल से हवालात या अदालतों में पेशी के लिए बंदियों को ले जाने की थी। 4 अक्तूबर को दोनों सिपाही डासना जेल पहुंचे थे। उस दिन छह बंदियों को पेशी के लिए ले जाना था, लेकिन दोनों केवल एक कैदी बिजेंद्र को नोएडा पेशी पर ले जाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत जांच कराई। जांच में सामने आया कि दोनों सिपाही निजी गाड़ी से जेल पहुंचे थे और उस दिन गौतमबुद्धनगर पेशी के लिए पुलिस लाइन से कोई रवानगी दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो आरआई पुलिस लाइन ने कविनगर थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने वंश नाम के कैदी को भगाने की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और विभागीय कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed