फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people who went out for a morning walk died in a car accident

Ghaziabad News: कार की टक्कर से सुबह सैर के लिए निकले दो लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two people who went out for a morning walk died in a car accident
गाजियाबाद। सुबह सैर करने के लिए निकले दो लोगों को राजनगर एक्सटेंशन स्थित रोटरी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। हादसे में सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति कार के टायर के नीचे आकर कुचल गया, जबकि दूसरा टक्कर लगते ही सड़क किनारे करीब 25 फुट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार स्विफ्ट कार से टक्कर लगने की बात कही है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बृजनगरी निवासी सुभाष सिंह चौहान (57) और उनका पड़ोसी कमलेश यादव (45) घर से सैर करने के लिए निकले थे। लौटते समय जब वह राजनगर एक्सटेंशन के रोटरी गोलचक्कर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई कार से दोनों को टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही सुभाष सिंह चौहान का सिर कार के टायर से कुचल गया, जबकि कमलेश यादव सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची नंदग्राम पुलिस दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुभाष के बड़े बेटे रिंकू ने बताया कि उनके पिता पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड थे और अब घर पर ही रहते थे। पुलिस ने दोनों शवों का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। एसीपी ने बताया कि रोटरी गोलचक्कर के पास लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना के समय एक स्विफ्ट डिजायर कार दिखाई दी है। कार की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से अलग रहते थे कमलेश

कमलेश यादव मूलरूप से गाजीपुर के बुराड़ी गांव के रहने वाले हैं। वर्षों से वह बृजनगरी की गली नंबर पांच में रहकर ई-रिक्शा चलाते थे। दिन-रात ई-रिक्शा चलाकर गाजीपुर में रहने वाले परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके घर पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed