फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people including B.Tech student lost Rs 43.57 lakh in the name of investment

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर बीटेक के छात्र समेत दो लोगों ने गवां दिए 43.57 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Two people including B.Tech student lost Rs 43.57 lakh in the name of investment
गाजियाबाद। शेयर बाजार में निवेश करके मोटी कमाई हाेने के लालच में खोड़ा के पंकज ने 37.24 और बीटेक के छात्र ने 6.33 लाख रुपये गवां दिए। पंकज ने तो फायदा होने की उम्मीद में 17 लाख रुपये का लोन लेकर भी ठगों के खाते में रकम भेज दी। अब परेशान होकर उन्होंने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोड़ा की साधना एंक्लेव निवासी पंकज सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप पर उनको मैसेज मिला था। इसमें शेयर बाजार में निवेश करके कमाई होने के टिप्स के बारे में जानकारी देने का दावा किया गया। उन्होंने उसपर क्लिक किया तो वह ठगों के संपर्क में आ गए। उन्होंने पहले व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया, जिसमें जुड़े लोग शेयर बाजार से जुड़ी बातें कर रहे थे और अपने को मोटा फायदा होने के बारे में बता रहे थे। उनकी बातों को सच समझकर वह ठगों से बातें करने लगे। उन्होंने उनसे दो एप डाउनलोड करा दिए। उन्होंने शुरूआत में 10 लाख की रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी फिर उनके वॉलेट में तीन गुना से ज्यादा रकम दिखने लगी। जब उन्होंने उसको निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कहा कि उनको इसमें 10 लाख और भेजने पड़ेंगे, उनके रुपये पर जो टैक्स लगा है, वह पहले ही देना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसा करके उन्होंने उनसे कुल 37.24 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब उनके पास रुपया नहीं बचा तो उन्होंने 17 लाख रुपये फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर ठगों को भेज दिया। इसके बाद भी ठग और रुपयों की मांग कर रहे थे, लेकिन वह कहीं से भी और रुपयों का इंतजाम नहीं कर सके। जब उन्होंने रुपये नहीं भेजा तो आरोपियों ने उनको ग्रुपों से बाहर कर दिया और संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक के छात्र से 6.33 लाख की ठगी :
मैनपुरी निवासी गोविंद चौहान मुरादनगर के काइट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठगों ने उनको व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया। उनको बताया कि उनकी कंपनी शेयर ट्रेडिंग का काम करती हैं। निवेश कराकर वह निवेशकों को कम अवधि में ही तीन से चार गुना तक का मुनाफा कराते हैं। उनकी बातों में आकर उन्होंने बताए हुए एप डाउनलोड कर लिए। आरोपियों के खाते में उन्होंने 6.33 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर पता चला कि वह फर्जी एप हैं और उनसे ठगी हो रही है। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
-------------
दोनों मामलों की जांच चल रही है। अंजान नंबर से आए हुए लिंक पर क्लिक न करें। जागरूक रहकर ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
- सच्चिदानंद, एडीसीपी, क्राइम, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed