फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people cheated Rs 24 lakh in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 24 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Two people cheated Rs 24 lakh in the name of share trading
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग से घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने टीला मोड़ क्षेत्र के रहने वाले शिशिर कुमार से 10 लाख रुपये और वैशाली के रहने वाले एक युवक से 14 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 26 खातों में रकम ट्रांसफर कराई। दोनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिशिर कुमार का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा और बाद में उस ग्रुप से हटाकर नए ग्रुप में जोड़ दिया। वहां जानकारी देकर उनसे एक एप इंस्टॉल कराई गई। जहां उनसे रुपये निवेश करवाए गए। कुछ रुपये निवेश कराने के बाद उन्हें एक सोलर कंपनी का आईपीओ दिलाने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्हें रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

-घर बैठे कमाई का झांसा देकर 14 लाख ठगे
वैशाली के रहने वाले युवक को टेलीग्राम के जरिये ठगों ने संपर्क कर घर बैठे कमाई का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने विभिन्न कंपनियों के फीडबैक लेकर कमाई के बारे में बताया। इसके बाद काम करने पर उन्हें शुरुआत में 530 रुपये भी दिए। बाद में रुपये निवेश कराना शुरू किया। धीरे-धीरे उनसे 14 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो और रुपये की मांग करने लगे। ऐसे में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों मामलों में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने के टीम लगी है। बैंकों से खातों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed