फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Munna Bhais were caught in PET, they were giving exam in place of their brother and friend

Ghaziabad News: पीईटी में दो मुन्ना भाई पकड़े, भाई और दोस्त के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two Munna Bhais were caught in PET, they were giving exam in place of their brother and friend
गाजियाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में भाई और दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाइयों की बायोमेट्रिक जांच असफल होने पर आयोग कंट्रोल रूप में परीक्षा केंद्र प्रबंधकों को सूचना दी। आयोग की सूचना के बाद केंद्र प्रबंधन ने दोनों मुन्ना भाइयों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पहली पाली में मुरादनगर के गांव सैंतली में स्थित पूर्ण ज्ञानांजलि इंटरनेशनल कॉलेज में कुलदीप निवासी फिरोजाबाद और सिहानी गेट थाना क्षेत्र के दयानंद नगर स्थित सुशीला मॉडल स्कूल में अलीगढ़ निवासी मनोज कुमार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रबंधन ने मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि रविवार को हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सुशीला मॉडल स्कूल में प्रथम पाली में बायोमेट्रिक मिलान में एक छात्र संदिग्ध पाया गया। इसके बाद टीम ने सेंटर पर संदिग्ध छात्र की जांच की तो उसने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त देवेंद्र सिंह के स्थान पर परीक्षा देने आया है। शनिवार को उसने दोस्त के स्थान पर ही परीक्षा दी थी। पकड़ा गया आरोपी अलीगढ़ के गोंडा थानाक्षेत्र स्थित नगला सरताज निवासी मनोज कुमार है। बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रियंका कुशवाहा ने मनोज कुमार और उसके दोस्त देवेंद्र के खिलाफ सिहानी गेट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। देवेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुरादनगर के गांव सैंथली स्थित पूर्ण ज्ञानांजलि इंटरनेशनल कॉलेज में भी इसी तरह गांव किशनपुरा थाना जलालपुर जनपद फिरोजाबाद के कुलदीप सिंह को भी बायोमेट्रिक जांच पूर्ण न होने पर आयोग की शिकायत पर पकड़ा गया। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वह अपने भाई टेकराम के स्थान पर परीक्षा देने आया था। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed