फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two more gates opened at Ghaziabad Namo Bharat station

Ghaziabad News: गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर दो और नए प्रवेश-निकास द्वार खुले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two more gates opened at Ghaziabad Namo Bharat station
गाजियाबाद। गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो और नए प्रवेश-निकास द्वार खोल दिए गए हैं। गाजियाबाद स्टेशन में आवागमन के लिए अब कुल चार प्रवेश-निकास द्वार यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से यहां आना-जाना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। इससे यात्रियों को भारी ट्रैफिक वाली सड़कें पार करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गाजियाबाद नमो भारत कॉरिडोर पर सबसे ऊंचा स्टेशन है, इसकी ऊंचाई 26 मीटर, लंबाई 215 मीटर और चौड़ाई लगभग 44 मीटर है। इसके साथ ही यह स्टेशन घनी आबादी वाले क्षेत्र में तीन ओर से व्यस्ततम मार्गों के बीच घिरा हुआ है। इस स्टेशन तक यात्रियों की पहुंच आसान और सुरक्षित बनाने के मद्देनजर एनसीआरटीसी द्वारा यहां पांच प्रवेश-निकास द्वार बनाने की योजना बनाई गई थी। स्टेशन बिल्डिंग में बनाए गए प्रवेश-निकास द्वार संख्या 4 और 5 पहले से ही यात्रियों के लिए खुले हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed