फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two miscreants arrested for looting bike and cash

Ghaziabad News: बाइक व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for looting bike and cash
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में भट्ठा नंबर पांच के पास मंगलवार रात बाइक सवार युवक से हुई लूट के मामले में नंदग्राम पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने मोरटी निवासी पंकज से बाइक व चार हजार की नकदी लूटी थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक समेत वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व एक तमंचा बरामद कर लिया है। इनके दो साथी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मेरठ के मंडाली के गांव जिसोरी निवासी रवि उर्फ अभि और कुनाल हैं। रवि हाल में टीलामोड़ की पंचशील कॉलोनी में और कुनाल नंदग्राम में रह रहा है। इन्होंने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर मिगसन सोसायटी से अटौर की तरफ जाने वाली सड़क पर मंगलवार देर रात मोरटी निवासी पंकज से बाइक, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये लूटे थे। मामले में केस दर्ज करके टीम गठित की गई और 12 घंटे में ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुनसान इलाके में लोगों से लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed