फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two killed, one injured in separate accidents

Ghaziabad News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in separate accidents
गाजियाबाद। विजयनगर टी-पॉइंट से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही कार से ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक अवनीश पांडेय निवासी गोकुलधाम सोसायटी, सिद्धार्थ विहार की मौत हो गई। जबकि, उसका एक साथी बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि जैसे ही कार विजयनगर टी-पॉइंट से स्टेशन की तरफ मुड़ी तभी ई-रिक्शा की सामने से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक के घायल साथी को संतोष अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी चालक मौके पर कार छाेड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश चल रही है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर एक युवक सड़क पार कर रहा था। तभी मेरठ की तरफ जाने वाले वाहन ने उसको कुचल दिया। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed