फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two innocent children died in separate incidents within two weeks after falling into a drain

Ghaziabad: नाली में गिरकर दो सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर दो मासूम बच्चों की मौत, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

Fri, 23 Jan 2026 06:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर जल निकासी की खुली और असुरक्षित नालियों में गिरकर दो मासूमों की जान चली गई। पहली घटना मसूरी के मौमीन कॉलोनी में 8 जनवरी की शाम को हुई। दूसरी घटना 21 जनवरी दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे की है।

विज्ञापन
Two innocent children died in separate incidents within two weeks after falling into a drain
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत घरों के पानी निकासी की नाली में गिरकर दो सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिम्मेदार मौन हैं, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


पहली घटना मसूरी के मौमीन कॉलोनी में 8 जनवरी की शाम को हुई, जिसमें एक 5 वर्षीय मासूम अरहान पुत्र फिरोज खान की नाली में गिरकर मौत हो गई थी। अरहान अपने पिता के इन्तजार में घर के गेट पर खड़ा था। बच्चे का शव लोगों ने घर से कुछ दूर घर के पानी निकासी की नाली से निकाला था। घरों के पानी निकासी के लिए बनी नालियां ऊपर से ढकी हुई नहीं हैं। 
विज्ञापन


दूसरी घटना 21 जनवरी दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे की है। रसूलपुर सिकरोड़ा के माजरा झुंडपुरा में बुधवार दोपहर एक 11 वर्षीय बच्चा आहिल अपने घर से कुछ दूरी पर खेलते समय गांव की खुली नाली में गिर गया, जिससे आहिल की अस्पताल में मौत हो गई। रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी नदीम गफ्फार व झुंडपुरा निवासी आरिफ मेंबर तथा इमामुद्दीन ने बताया गांव में घरों के पानी निकासी के लिए बनी नालियां ऊपर से खुली हुई हैं और इनकी साफ-सफाई भी नहीं होती, जिससे इन नालियों में कीचड भरा हुआ है। गांव की नालियों का पानी एक बड़े कच्चे नाले में डाला गया है जो खुला है। नदीम गफ्फार ने बताया कि झुंडपुरा की खुली नालियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को लिखित में शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सचिव हर्ष राघव ने बताया कि वे ग्राम प्रधान मुकम्मिल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गये थे, उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से परिवार को जो मदद मिलती है वह दिलाई जायेगी और गांव की नालियों की साफ-सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed