फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two groups clashed at a hotel over a monetary transaction; kicks and punches were exchanged freely

Ghaziabad News: रुपये के लेनदेन को लेकर होटल में दो पक्ष भिड़े, जमकर लात घूसे चले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed at a hotel over a monetary transaction; kicks and punches were exchanged freely
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले और होटल में तोडफ़ोड़ की। मारपीट की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका विडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, होटल संचालक व उसके पार्टनर ने अलीगढ़ में एक होटल साझे में खोला था। इसमें हुए नफे नुकसान को लेकर सोमवार की रात दोनों की बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में बैठक हो रही थी। बैठक में दोनों पक्षों के और भी लोग शामिल थे। बैठक में बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और उनमें जमकर लात घूसे चले। इस दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष के लोगों पर होटल में तोडफ़ोड़ करने का भी आरोप है। होटल में झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed