फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two friends who came to visit Durga idol drowned in the canal

Ghaziabad News: दुर्गा मूर्ति विजर्सन करने आए दो दोस्त नहर में बहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two friends who came to visit Durga idol drowned in the canal
युवकों के डूबने के बाद घाट पर एकत्र परिजन
मुरादनगर। गंगनहर घाट पर शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने आए दो युवक नहर के तेज बहाव पानी में बह गये। पुलिस व परिजनों ने मंदिर के गोताखोरों की मदद से नहर में युवकों की तलाश की, काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने एनडीआरएफ व फ्लड कंपनी को मेल भेजा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद साहिबाबाद के गरिमा गार्डन एफ ब्लॉक निवासी विपिन कुमार(26)पुत्र मदन शर्मा अपनी मां, बहन, भाई, दोस्त रंग बहादुर(20)पुत्र भगवान दास व अन्य लोगोंं के साथ शुक्रवार दोपहर को मुरादनगर गंगनहर पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने आए थे। बताया गया है कि दोनों कच्चे घाट की तरफ नहा रहे थे, नहाते समय दोनों नहर के तेज बहाव पानी में बह गये। बताया गया है कि खुद को डूबता देख विपिन ने शोर मचाया, लेकिन मदद न मिलने के कारण वह पानी में बह गया। सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। पुलिस व परिजनों ने मंदिर के गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में तलाश की, काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। बताया गया है कि हाल ही में विपिन की इंगेजमेंट हुई थी। परिवार के सामने ही विपिन नहर में बह गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है, गोताखोर नहर में बहे युवकों की तलाश नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि एनडीआरएफ व फ्लड कंपनी को मेल कर दिया गया है, जिससे नहर में बहे युवकों की तलाश हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed