{"_id":"666dfe86299478d6980e2667","slug":"two-factories-and-warehouse-reduced-to-ashes-due-to-massive-fire-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109594-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भीषण आग से दो फैक्टरी और गोदाम राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भीषण आग से दो फैक्टरी और गोदाम राख
विज्ञापन
लोनी। ट्राॅनिका सिटी के सेक्टर-ए में बिना अग्निश्मन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के चल रही सनमति पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। हवा का साथ मिलने से बड़ी तेजी से फैली आग की विकराल लपटों ने पास की बीडीएम इंटरप्राइजेज फैक्टरी और एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में तीनों दोमंजिला इमारतें आग का बड़ा गोला नजर आने लगीं। इसकी तपिश से तीनों इमारतें ध्वस्त होकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं।
सुबह करीब नौ बजे सनमति फैक्टरी की दूसरी मंजिल में काम कर रहे कर्मचारियों ने धुआं फैलता देखा। उनके शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी बाहर की ओर भागे। देखते ही देखते अफरा तफरी मच गई। पहली मंजिल से सामान बाहर निकाला जा रहा था, तभी आग की लपटें वहां तक पहुंच गई। आग फैलती देख फैक्टरी के सभी 150 कर्मचारी दौड़कर बाहर आ गए। थोड़ी देर में दमकल पहुंची लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। कुछ ही देर बाद आग गोदाम और दूसरी फैक्टरी तक पहुंच गई। दूसरी फैक्टरी में काम कर रहे 100 कर्मचारी बिजली की फुर्ती से बाहर निकले।
आग लगने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। 11 घंटे की मशक्कत के बाद रात आठ बजे अग्निश्मन के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिए जाने का दावा किया। इससे पहले इमारतों से उठती लपटों के ऊपर छाया धुएं का गुबार तीन किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था। फैक्टरी और गोदाम में केमिकल और पैकेजिंग का सामान रखा होने की वजह से आग तेजी से फैली और इसे बुझाने में देरी हुई।
विज्ञापन
अग्निश्मन के 50 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए। गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 20 दमकलें लगीं। इसके बाद गाजियाबाद नगर निगम के 12 सैप्टिक टैंकर भी लगा दिए गए। दमकल और टैंकरों के 90 से ज्यादा चक्कर लगे। गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम फटते रहे। इन धमाकों की दहशत दूर तक फैल गई। आसपास की 10 फैक्टरियां खाली करा ली गईं।
दूर तक फैला धुएं का गुबार
लोगों की हालत बिगड़ी
फैक्टरी और गोदाम में लगी आग से निकला धुआं दूर तक फैल गया। आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। कई की हालत बिगड़ गई। दमकल और पुलिस कर्मचारियों को भी धुएं से काफी परेशानी हुई। कई कर्मचारी विशेष किट पहनकर अंदर पहुंचे ताकि धुएं से सांस लेने में तकलीफ न हो। आग की भयावहता को देख दोपहर साढ़े 12 बजे अग्निशमन विभाग के निदेशक अमन शर्मा भी जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि चुनौती बड़ी है लेकिन इसका डटकर मुकाबला करना है।
नए सिरे से बनानी होंगी
तीनों इमारतें : सीएफओ
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि उद्यमी जेसी जैन की सनमति पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड से लगी आग उनके गोदाम और उद्यमी वासुदेव मिश्रा की बीडीएम एंटरप्राइजेज में पहुंची। आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं। इनमें काम करने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें नए सिरे से बनाना होगा। इसके बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा।