Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two claims, one death... a tangled mystery

Ghaziabad News: दो दावे, एक मौत... उलझी गुत्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two claims, one death... a tangled mystery

विज्ञापन

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष सिसोदिया की मौत को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पिता अरविंद सिसोदिया ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत में सात-आठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पांच नवंबर को हुई रैगिंग से परेशान होकर ही उनके बेटे ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी।

वहीं कॉलेज प्रबंधन का दावा कुछ और है। डीन छात्र कल्याण एचजी गर्ग के मुताबिक, छात्र शुक्रवार को एक साथी के साथ कार में बाहर गया था, जहां कार से हादसा हो गया था। पुलिस के आने पर छात्र को शनिवार सुबह 10 बजे गुलधर चौकी लेकर जाना था। परिवार को भी सूचना दे दी गई थी। इसी बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही कोई तहरीर दी है। इसके बावजूद टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। प्रबंधन ने भी उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed