{"_id":"683b244a74605c8ad80c1b02","slug":"two-arrested-including-director-in-case-of-rape-of-female-employee-of-ashram-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिसपर आरोप... वहीं गायब: आश्रम में महिला कर्मी के साथ गंदा काम, कर रहे थे ब्लैकमेल; संचालिका समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसपर आरोप... वहीं गायब: आश्रम में महिला कर्मी के साथ गंदा काम, कर रहे थे ब्लैकमेल; संचालिका समेत दो गिरफ्तार
Sat, 31 May 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 31 May 2025 09:17 PM IST
सार
गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक आश्रम की महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने संचालिका समेत दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
संचालिका समेत दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाक्षेत्र के दिल्ली बॉर्डर स्थित गुरुकुल शांतिधाम में कार्यरत महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आश्रम संचालिका 60 वर्षीय दिव्य योग माया सरस्वती और आश्रम की ही एक अन्य महिला कर्मचारी राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आश्रम संचालिका व महिला कर्मी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें गोकुल नाम के व्यक्ति से दुष्कर्म कराया। उसके बाद से उन्हें ब्लैकमेल व मारने की धमकी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों महिला आरोपी ने आरोपों को स्वीकार किया है। पुलिस तीसरे आरोपी गोकुल की तलाश कर रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार महिला आरोपियों ने पीड़िता के आरोपों को पूछताछ में स्वीकार किया है।
विज्ञापन