फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused, who were testing the sex of the fetus, absconded with the machine.

Ghaziabad News: भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहे दो आरोपी मशीन समेत फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused, who were testing the sex of the fetus, absconded with the machine.
गाजियाबाद। लोनी के ज्योति विहार में भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहे दो आरोपी कमल और मकान मालिक पंकज स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही फरार हो गए। मौके से एक महिला बबीता को 20 हजार रुपये के साथ टीम ने पकड़ लिया। वह स्वयं को आशा कार्यकर्ता बता रही थी, लोनी सीएचसी प्रभारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि उस नाम की कोई आशा विभाग में कार्यरत नहीं है। मामले की रिपोर्ट लोनी थाने में दर्ज कराई गई है। पीसीपीएनडीटी के विधि सलाहकार अधिवक्ता उमेश गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपी कमल के खिलाफ इसके पहले भी चार बार रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन जमानत कराने के बाद वह फिर से जांच शुरू कर देता है।
विज्ञापन

पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि मंगलवार को गुरुग्राम से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच करने वालों को पकड़ने की योजना बनाई थी। डिकोय ग्राहक का संपर्क बबीता नाम की महिला से हुआ। बबीता ने डिकोय को सुरेंद्र से मिलवाया। सुरेंद्र ने भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। इसमें 20 हजार रुपये टीम के जरिए डिकोय ने बबीता को दे दिया। बबीता और सुरेंद्र डिकोय ग्राहक को एक मकान में ले गए। वहां दो लोगों ने उसका अल्ट्रासाउंड करके भ्रूण लिंग परीक्षण किया। डिकोय को बाहर भेजते हुए सुरेंद्र ने बताया कि बबीता को जांच रिपोर्ट बता दी जाएगी। डिकोय ने बाहर आकर टीम को इशारा कर दिया। इस दौरान ही अल्ट्रासाउंड करने वाले दोनों लोग मशीन सहित बाइक से फरार हो गए। टीम ने बबीता को पकड़ लिया। डॉ. चरण सिंह ने बताया कि बबिता से 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व अन्य सामग्री बरामद हुई है। मामले में लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


28 फरवरी 2024 लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते तीन गिरफ्तार
24 जून : लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

21 जूनः लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार, एक फरार

31 मई : लोनी में लिंग परीक्षण करते हुए शाहदरा निवासी कपिल, देवेंद्र और सुमित्रा को गिरफ्तार किया गया।

27 मई : महरौली में छापा मारकर लिंग भ्रूण परीक्षण कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार

17 मई : घिटौरा के प्रधान नर्सिंग होम में पोर्टेबल मशीन से जांच होती मिली। सात के खिलाफ भ्रूण लिंग परीक्षण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

14 मई : लोनी में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

13 मई : नंदग्राम में मिथ्या ग्राहक भेजकर अल्ट्रासाउंड सेंटर से भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो लोग गिरफ्तार

09 मईः लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed