{"_id":"6a49638b918f9de9840040dc","slug":"truck-hits-three-people-including-a-jeweller-two-dead-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110070-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सराफ समेत तीन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सराफ समेत तीन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
मुरादनगर। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे मुरादनगर के दो युवकों की पंजाब के अंबाला हाईवे
मुरादनगर। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे मुरादनगर के एक सराफ समेत दो लोगों की अंबाला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर रात खन्ना कस्बे के पास उस समय हुआ, जब पंक्चर हुई कार का पहिया बदला जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। शोक के चलते स्थानीय सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
जानकारी के अनुसार, जीतपुर कॉलोनी निवासी राजपाल वर्मा अपनी पत्नी राधा, पुत्र अमरदीप वर्मा (25), मोनू वर्मा और पुत्री मोनिका के साथ रहते हैं। सक्को वाली गली में उनकी शिव ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। दुकान में राजपाल और अमरदीप बैठते थे। परिवार ने रिश्तेदारों और शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय विक्की जाटव के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन का कार्यक्रम बनाया था।
मोनू वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग दो कारों में मुरादनगर से रवाना हुए। एक कार में राजपाल वर्मा, उनकी पत्नी राधा, बेटी मोनिका, पुत्र मोनू और पुत्रवधू मोनिका सवार थे। दूसरी कार में अमरदीप, उनका 10 वर्षीय भतीजा आरव, दोस्त विक्की और गाजियाबाद निवासी बुआ का बेटा हरदीप सवार थे।
विज्ञापन
-- --
देर रात पंक्चर हुई थी कार
मोनू वर्मा ने बताया कि वह दूसरी कार में अमरदीप व अन्य लोगों से करीब 25 किमी आगे थे। रात करीब ढाई बजे उन्हें मोबाइल फोन पर हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद वह तुरंत लौटे। घटनास्थल पर पता चला कि अमरदीप की कार अंबाला हाईवे पर खन्ना कस्बे के पास पहुंची तो टायर पंक्चर हो गया। अमरदीप ने कार को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। विक्की कार का पहिया बदलने लगे, जबकि अमरदीप और 10 वर्षीय आरव पास ही खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग कई फीट दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमरदीप और विक्की को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आरव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
-- --
खुशियों भरी यात्रा पलभर में मातम में बदली
परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उत्साह के साथ घर से निकला था, लेकिन पलभर में दो परिवारों के लिए यात्रा की खुशी मातम में बदल गई। हादसे की खबर जैसे ही मुरादनगर पहुंची, जीतपुर कॉलोनी और शीतलपुरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। सक्को वाली गली स्थित सराफा बाजार के व्यापारियों ने शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं। दोनों परिवारों के घरों पर लोगों की भीड़ जुटी रही और रिश्तेदार व परिचित परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
-- --
गहरी दोस्ती... और साथ ही थम गई जिंदगी
शीतलपुरी कॉलोनी निवासी विक्की इलेक्ट्रिशियन थे। अमरदीप से उनकी गहरी मित्रता थी। दोनों ही अविवाहित थे। परिजनों के अनुसार, शुरुआत में विक्की ने काम का हवाला देकर यात्रा पर जाने से मना कर दिया था, लेकिन शुक्रवार शाम अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया और वह अमरदीप के साथ जाने के लिए तैयार हो गए। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगी। परिजनों की जुबां पर बस यही शब्द हैं, शायद मौत उन्हें अपने साथ खींचकर ले गई।
-- --
आज होगा अंतिम संस्कार
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों शवों को लेकर मुरादनगर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों युवकों का अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया जाएगा।