फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck dividers mounted

ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, खंभा गिरने से लगा जाम

Sun, 25 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Truck dividers mounted
जाम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एनएच-24 पर कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर लगा खंभा दूसरी ओर गिर गया। हादसे के बाद एनएच-24  पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। इससे वीकेंड पर सैर सपाटा करने निकले लोगों को खासी परेशानी हुई।

विज्ञापन


एनएच-24 पर डासना की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक रविवार सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा और वहां लगे हाई मास्क लाइट के पोल से जा टकराया। इससे पोल एनएच पर दूसरी ओर जा गिरा।
विज्ञापन


एनएच पर एक ओर ट्रक और दूसरी ओर पोल के गिरने सेे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस को कॉल कर सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक और खंभे को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब 12:30 बजे यातायात सुचारु हो सका। टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद तुरंत क्रेन से खंभा और ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया गया। रविवार की छुट्टी के चलते वाहनों का दबाव कम था, जिससे अधिक परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed