फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by molestation, the girl student stopped going to tuition

Ghaziabad News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने ट्यूशन जाना किया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Troubled by molestation, the girl student stopped going to tuition
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ और गाली गलौज से परेशान होकर स्कूल व ट्यूशन जाना बंद कर दिया है। आरोप है कि शुक्रवार को घर के पास चार-पांच मनचलों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मां और उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि घर के आसपास खड़े सात-आठ मनचले रोजाना स्कूल व ट्यूशन आते-जाते उससे छेड़छाड़ करते हैं। उसकी बहन ने कई बार विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर अश्लील फब्तियां कसीं। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर परिवार समेत दोनों को मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर दोनों बहनों ने पिछले कई दिनों से ट्यूशन जाना बंद कर दिया था। शुक्रवार को छात्रा की मां ने ट्यूशन नहीं जाने का कारण पूछा तो उसने डरते हुए पूरी सच्चाई बताई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों छात्राओं को लेकर उनकी मां ट्यूशन जाने लगी तो आरोपियों ने फिर से बदसलूकी। मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज के बाद पीटना शुरू कर दिया। उनकी बुआ बचाव करने आई तो उनकी भी पिटाई कर दी। रात में महिलाएं और छात्राएं टीला मोड़ थाने पहुंची। वहां पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर पांच आरोपियों पर मुकदमा हुआ है। जांच के बाद समद और अकिल को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed