फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by harassment from in-laws, young man commits suicide

Ghaziabad News: ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान युवक ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment from in-laws, young man commits suicide
गाजियाबाद। पत्नी और ससुरालियों द्वारा मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाकर उत्पीड़न करने से परेशान होकर अनिल ने जान दे दी। घटना 27 अगस्त की है। जेब से मिली एक पर्ची में अनिल ने पत्नी और उसके मायके वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अनिल की मां सावित्री ने हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम क्षेत्र के रईसपुर निवासी सावित्री ने बताया कि उनके बेटे अनिल की शादी कोटगांव की रहने वाली अरुणा से हुई थी। 25 अगस्त को अनिल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था। बाद में दोनों बच्चों के साथ घर लौट आया। 27 अगस्त को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि अनिल की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल पहुंचीं तो चिकित्सकों ने बताया कि अनिल की हालत गंभीर है, जहां उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। आरोप है कि अनिल जिस मकान में रहता था अरुणा उसे अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

अरुणा और उसके मायके वाले अनिल पर भी इसको लेकर दबाव बनाकर उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि अरुणा की बहन अन्नू ने भी अपने पति की जहर देकर हत्या कर दी थी। अनिल की मौत के मामले में उन्होंने अरुणा समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed