{"_id":"6859a119d79c30f33a0f9157","slug":"troubled-by-blackmailing-boyfriend-strangled-girlfriend-to-death-arrested-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6568-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के मोहननगर की रहने वाली सोनिया (33) की उसके ही प्रेमी फर्रुखाबाद निवासी किशनपाल ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव 18 जून को उसके ही घर में मिला था। 21 जून को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। महिला के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली तब आरोपी का सुराग मिला। 22 जून की रात पुलिस ने आरोपी किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सोनिया मोहननगर में दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थीं। उनके पति कमलेश मजदूरी के लिए आठ-दस दिन पहले ही गुजरात गए थे। 18 जून की रात करीब आठ बजे सोनिया का शव घर में ही बेड पर पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआत में हार्ट अटैक या अन्य प्राकृतिक कारणों से मौत मानी जा रही थी। वहीं कमलेश ने पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
एसीपी ने बताया कि महिला का मोबाइल घर से गायब था। सीडीआर निकलवाई गई तब एक अन्य नंबर मिला। उसकी लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। एसीपी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी दोस्ती सोनिया से इंस्टाग्राम पर हुई थी। तब सोनिया शादीशुदा थीं और उसके दो बच्चे भी थे। दोस्ती प्यार में बदली और मिलना-जुलना शुरू हो गया। एक वर्ष पहले उसकी भी शादी हो गई। उसकी भी एक माह की बेटी है। सोनिया उस पर पत्नी को छोड़ने और शादी करने का दबाव बना रही थी। हर महीने परिवार को प्रेम-संबंध के बारे में बताने की धमकी देकर रुपये भी ऐंठ रही थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। 18 जून की दोपहर वह महिला के घर पहुंचा और बच्चों के सोने के बाद गले पर दुपट्टा रखकर हाथ से दबा दिया। इसके बाद फर्रूखाबाद स्थित अपनी ससुराल में जाकर छिप गया।
गले पर न पड़े उंगलियों के निशान इसलिए रखा दुपट्टा
पूछताछ में आरोपी किशन पाल ने बताया कि उसने कई दिनों तक हत्या की प्लानिंग की। गला दबाने पर कैसे हाथों के निशान न हो इसकी जानकारी भी हासिल की। 18 जून की दोपहर वह महिला के घर पहुंचा और आराम से नहाकर खाना भी खाया। इस दौरान एक पड़ोसी ने उसे घर में देखा भी था। शाम करीब 5ः21 से 5ः50 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया और भाग गया। वारदात के समय सोनिया का गला दबाने से पहले हाथों को दुपट्टे से लपेट लिया था। वारदात के बाद अपना मोबाइल नंबर भी दूसरी नेटवर्क कंपनी में पोर्ट करवा लिया। छिपने के लिए पहले वह अपने नोएडा निवासी दोस्त के घर पहुंचा था, लेकिन उसके घर न होने की वजह से वह वहां से भाग कर अपनी ससुराल चला गया था।