ट्रक चालक ने सिपाही को मारने की कोशिश की: वाहन रोके जाने पर भड़का, वर्दी फाड़ी और मारपीट की, देखें पूरा वीडियो
ट्रक गाजियाबाद से मुरादनगर की तरफ जाने लगा। सिपाही प्रमोद कुमार ने चालक को ट्रक आगे ले जाने से मना किया। बताया कि डायवर्जन हो रहा है। आरोप है कि इस बात से गुस्साए चालक व उसके साथी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पुल के पास एक ट्रक को रोकना ट्रैफिक सिपाही को काफी महंगा पड़ा। चालक ने ट्रक को सिपाही पर चढ़ाने की कोशिश की। इतना ही सिपाही के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया गया। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ट्रैफिक सिपाही प्रमोद कुमार की ड्यूटी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पुल के पास पलवल चढ़ाव पर लगाई गई थी। उनके साथ टीआई विनोद पुंडीर व सिपाही विशाल की भी ड्यूटी थी।
सोमवार शाम को करीब छह बजे एक ट्रक गाजियाबाद से मुरादनगर की तरफ जाने लगा। सिपाही प्रमोद कुमार ने चालक को ट्रक आगे ले जाने से मना किया। बताया कि डायवर्जन हो रहा है। आरोप है कि इस बात से गुस्साए चालक व उसके साथी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज
किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि ट्रक चालक सलमान ने अपने साथी के साथ मिलकर ट्रैफिक सिपाही प्रमोद कुमार के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। थाने से पुलिस फोर्स बुलाकर किसी तरह से चालक को काबू किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक सलमान निवासी सीलमपुर दिल्ली व राहुल निवासी दुर्गापुरी दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें ट्रक चालक सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात