फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tried to rape a teenager, police misbehaved with family members

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों से पुलिस ने की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tried to rape a teenager, police misbehaved with family members
थाने में धरने पर बैठे लोग।
लोनी। किशोरी के साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत लेकर ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे परिजनों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिन्दू जागरण मंच के लोगों ने ट्रॉनिका सिटी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसीपी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। किशोरी की मां ने बताया कि कुछ समय पहले उनका पति से तलाक हो गया था। वह बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार रात उनकी बेटी मार्केट में सामान खरीदने गई थी। रास्ते में पड़ोसी युवक बाइक से आ रहा था। वह उसकी बेटी को बाइक से घर ले जाने की बात करने लगा। किशोरी ने पहल मना किया, बाद में किशोर बाइक पर बैठ गई। आरोपी किशोरी को एक जंगल में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह किशोरी उनके चुगल से बचकर वहां से भाग गई। किशोरी ने घर आकर परिजनों को सारी बातें बताईं। इसके बाद परिजन ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की मां का आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बेटी को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी पड़ोसी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed