फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tricolor hoisted... Gunja Maa Salutations to you

Ghaziabad News: लहराया तिरंगा... गूंजा मां तुझे प्रणाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted... Gunja Maa Salutations to you
गाजियाबाद। हर हाथ में तिरंगा झंडा, हर जुबां पर मां तुझे प्रणाम और कदमताल मिलाता लंबा काफिला.... मंगलवार की सुबह पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शृंखला में निकाली गई मोटरक्राफ्ट तिरंगा यात्रा का।
विज्ञापन

जोश, जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ शामिल हुए हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा को यादगार बना दिया। इसका शुभारंभ हुआ नेहरूनगर स्थित अमर उजाला के दफ्तर से। सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि और कर्नल (रिटायर्ड) टीपी त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में उन वीर सपूतों को नमन कर याद किया गया, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के महिला विंग की अंजू शर्मा ने तेज ध्वनि में शंख बजाकर उत्साह को और बढ़ा दिया। करीब पांच किलोमीटर की इस यात्रा में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, उद्यमी, व्यापारी, सामाजसेवी संस्थाओं और शहर की सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, राजनैतिक दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिविल डिफेंस, महिला संगठन समेत हर वर्ग लोग तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनडीआरएफ बैंड जमाया रंग

सबसे पहले एनडीआरएफ के जवान बैंड लेकर अमर उजाला दफ्तर पहुंचे। उन्होंने यहां देशभक्ति धुन बजाई तो आसपास के काफी लोग खिंचे चले आए। ओम जय जगदीश हरे और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, वंदे मातरम, जरा याद करो कुर्बानी की धुन बजाकर महौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।


स्कूली बैंड ने जमाया रंग

तिरंगा यात्रा में शंभु दयाल इंटर कॉलेज से पूरन सिंह रावत एनसीसी कैडेट के साथ और लोकेश कुमार ने छात्रों के साथ साइकिल पर सवार होकर देशभक्ति का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय अजबपुर मुंगावली के विद्यार्थी से बैंड के साथ शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर के छात्र बैंडबाजे के साथ यात्रा में कदम से कदम मिलाया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय मोरटी से नीतू सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थी बैंड बाजे के साथ शामिल हुए। गीता संजय मेमोरियल स्कूल से सौरभ छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज से शैल प्रभा और रजनी बालिकाओं के साथ बैंडबाजा लेकर पहुंचीं।


कारों के काफिले ने भरी रफ्तार

तिरंगा यात्रा में मोटर क्रॉफ्ट की ओर से आठ कारें शामिल हुईं। इन कारों पर पूर्व सैन्य अधिकारी सवार होकर यात्रा को सलामी देते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र (सेवानिवृत्त), वैशाली मीडिया एंक्लेव के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी ज्ञान सिंह, चंदन सिंह, भुवनेश्वर पांडेय समेत अन्य पूर्व सैन्य अधिकारियों ने यात्रा को भव्य बना दिया। यात्रा में बुलेट मोटरसाइकिल से पार्षद शीतल चौधरी, सुमन सिंह शामिल हुईं।



उत्साह के साथ पहुंचे समाजसेवी

तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में समाजसेवी और राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। समाजसेवी बीके शर्मा हनुमान, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल माहेश्वरी, डॉक्टर देवेंद्र कुमार, मिलन मंडल,गुलमोहर एंक्लेव के गौरव बंसल, प्रिंस राठाैर, ऋषभ, पूर्व पार्षद जाकिर सैफी, सचिन सोनी, पार्षद नीरज गोयल समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। आरडब्ल्यूए की ओर से लाइन पार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके आर्य, अंशु शर्मा, महिला संगठन से संध्या त्यागी, बबीता शर्मा, मीनू घई, शैली शेट्टी, अंजू शर्मा, रिचा भदौरिया व अन्य संगठनों के काफी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।




हमराही बंधु भी हुए शामिल

हमराही बंधुओं ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में पिंटू रावल, सरताज, चंद्रकांत राघव समेत सभी सेंटरों से हमराही बंधु यात्रा में शामिल हुए।

----------



तिरंगा यात्रा पर होती रही फूलों की बारिश

होली चाइल्ड चौराहे से जब तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी तो सबसे पहले मार्बल मार्केट में रोटरी क्लब विकास गाजियाबाद के अध्यक्ष विनीत माहेश्वरी, संजय अग्रवाल अनिल कुमार गर्ग, कैलाश गोयल, विजय समेत अन्य व्यापारियों ने गुलाब की पंखुडि़यों से यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कालकागढ़ी चौक पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, अशोक भारतीय, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य अखिल गुप्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव तिलकराज आरोड़, राजीव शर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने यात्रा पर फूलों की बारिश की। इसके बाद आंबेडकर रोड पर नेहरूयुवा केंद्र की ओर से जगत प्रकाश के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तिलक लगाकर फूल बरसाए और स्कूली बच्चों को मेडल देकर यात्रा का स्वागत किया। चौधरी मोड़ पर भी स्वागत किया गया। नई बस्ती में गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने अपने साथियों आर पचौरी, अमित बंसल, यश्वनी कुमार, के साथ यात्रा पर पुष्पवर्षा की। अंत में घंटाघर पर व्यापारी नेता राजू छाबड़ा, संजीव लाहोरिया समेत अन्य व्यापारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हो गया।


राजनीतिक दलों से भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अमित त्यागी, ऋचा भदौरिया, आशुतोष शर्मा, अंकुर जैन, भाजपा पार्षद नीरज गोयल रालोद से सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, अरुण चौधरी भुल्लन, मनोज मास्टर, मनोज शर्मा, भाकियू से टीनू चौधरी, शिक्षक संघ से डा. अनुज त्यागी, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, विजयपाल चौधरी समेत अन्य कांगेसी, सपा से जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बसपा से वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा अपने साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed