फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transgender prisoner hanged herself in jail

Ghaziabad News: किन्नर बंदी ने जेल में फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Transgender prisoner hanged herself in jail
मसूरी। डासना जेल में बुधवार देर रात एक किन्नर ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किन्नर का शव तन्हाई बैरक की कोठरी में पंखे से लटका मिला। सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव मेडिकल परीक्षण को भेजा है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि नंदग्राम आश्रम रोड की गली नंबर दो के निवासी किन्नर राहुल उर्फ परी (26) हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। नंदग्राम पुलिस ने 16 मई को उसे डासना जेल भेजा था। मां बबीता मंडल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे राहुल उर्फ परी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी और जमानतदारों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ ही दिन बचे थे। वह जल्द ही जेल से बाहर आने वाला था। बबीता ने कहा कि बुधवार दिन में वकील राहुल से मिलकर आए थे, तब वह पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य था। घटना के बाद से किन्नर की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। बबीता ने जेल प्रशासन द्वारा बीमार होने की बात को भी सिरे से खारिज किया और बेटे की मौत पर गंभीर शंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि राहुल उर्फ परी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। देर रात उसने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि परिजनों के ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जून 2021 में हुई थी घटना-

मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र में छह जून 2021 से जुड़ा है। नंदग्राम थाना पुलिस ने किन्नर राहुल उर्फ परी और उसके भाई रोहित को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था। दो वर्ष पहले परी को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ, जिसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। इसके बाद 16 मई 2025 को उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे फिर से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। तब से वह डासना जेल में ही बंद था। उसके भाई रोहित को तीन माह पहले जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed