{"_id":"6a5537e2fe144fd19b07624a","slug":"transformer-stolen-by-6-member-gang-one-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21319-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 6 लोगों के गिरोह ने चोरी किया था ट्रांसफार्मर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 6 लोगों के गिरोह ने चोरी किया था ट्रांसफार्मर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के कनावनी में सात जुलाई की देर रात बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के मामले का एक आरोपी 13 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद के कोतवाली स्थित कैला भट्टा निवासी मोहम्मद दानिश कुरैशी है। उसके पास से ट्रांसफार्मर के 4 टुकड़े, तार, तेल और गैस कटर बरामद किया है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में उसने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 12 जुलाई को ऊर्जा निगम के ठेकेदार घनश्याम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज किया था। वारदात की सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी जांच में सामने आई। उसमें कार और पिकअप को ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी मोहम्मद दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी में उसके साथ पांच अन्य लोग भी शामिल थे। इनमें पसौंडा का आमिर, कोतवाली क्षेत्र का भूरा उर्फ रेहान, इरशाद उर्फ सल्लू, बल्लू और वेब सिटी के डासना निवासी जावेद है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद सभी ने मिलकर ट्रांसफार्मर को काट दिया था। एसीपी ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।