फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trainers are not available for training of girls

Ghaziabad News: बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए नहीं मिल रहे प्रशिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trainers are not available for training of girls
गाजियाबाद। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण योजना के तहत तीन माह का आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। एक नवंबर से प्रशिक्षण शुरू होना था लेकिन बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक ही नहीं मिल पा रहे हैं। जिसकी वजह से अभी तक प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए आठ स्कूलों का चयन किया गया है जिसमें बालिकाओं को प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक चयनित किए जाने हैं। आठ स्कूलों के लिए तीन प्रशिक्षकों का चयन होना है जिसमें दो प्रशिक्षकों को तीन-तीन स्कूल और एक प्रशिक्षक को दो स्कूलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। निर्धारित स्कूलों में प्रत्येक दिन प्रशिक्षक बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
1. राजकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, अतरौली
2. राजकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, नहाली
3. राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, कुशलिया
4. राजकीय हायर विद्यालय, नूरपुर

5. राजकीय इंटर कॉलेज, त्योड़ी
6. राजकीय इंटर कॉलेज, नंदग्राम
7. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कलछीना
8. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजयनगर
-

प्रशिक्षकों का चयन किया गया था लेकिन वेतन कम होने की वजह से प्रशिक्षकों ने मना कर दिया। जिसकी वजह से अभी तक बालिकाओं का प्रशिक्षण शुरू नहीं हुआ है। दोबारा प्रशिक्षकों का इंतजाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - राजेश श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed