फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic arrangements will change from July 24

24 जुलाई से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

Sat, 09 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 09 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will change from July 24
संचालन के लिए संकेत की प्रतीक्षा में ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : amarujala
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत एनएच-58 पर 24 जुलाई सुबह आठ बजे से दो अगस्त की शाम आठ बजे तक यातायात में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


24 जुलाई से भारी (ट्रक, बस, ट्रैक्टर) और 28 जुलाई से हल्के वाहन (बाइक-कार) प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि कांवड़ियों की तादाद को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान पिछली बार एक लेन चलती रही थी, इस बार भी ऐसा किया जा सकता है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


यूं बदलेगा भारी वाहनों का रूट
दिल्ली से गाजियाबाद: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर डासना तिराहा, पिलखुवा-हापुड़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनपद बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली और लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर सोनीपत और करनाल होते हुए सहारनपुर की ओर जाएंगे।
- दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।
- दिल्ली-मुथरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, नोएडा मोड़ गौतमबुद्धनगर में प्रवेश कर एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंडी होते हुए सिकंदराबाद में जीटी रोड पर आकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।
- बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद होकर दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर बुलंदशहर से सिकंदराबाद जाकर श्यामनगर मंडी होते हुए कासना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा सेकेंगे।
- लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी आनंद विहार गाजीपुर चौराहा यूपी गेट होकर राजमार्ग एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेंगे।
- गाजियाबाद से मोदीनगर जाने और आने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
- गाजियाबाद से मुरादनगर आने जाने वाले वाहन आत्मास्टील, पिलखुवा से कनौजा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री होते हुए मुरादनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
- इस दौरान मेरठ से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन अगर कोई भारी वाहन मेरठ की सीमा से मोदीनगर में प्रवेश करता है तो उसे राज चौपला, मोदीनगर से भोजपुर होते हुए हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।

हल्के वाहनों का डायवर्जन
हल्के वाहन (कार और बाइक) मेरठ रोड पर 28 से 30 जुलाई तक एक लेन (डाउन लेन) में चल सकेंगे। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक हल्के वाहन भी एनएच-58 पर प्रतिबंधित रहेंगे। प्रतिबंधित अवधि में हल्के वाहन भी भारी वाहनों के लिए निर्धारित मार्गों पर ही चलेंगे।

शहर में भी चार दिन रहेगा रूट डायवर्जन
 शहरी क्षेत्र में भी 30 जुलाई से दो अगस्त तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों में फेरबदल होगा। अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं।
- नगर में आने वाली समस्त रोडवेज/प्राइवेट बसों को रोकने के लिए लालकुआं और हापुड़ चुंगी के पास अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। यहां आने वाली बसें यहीं से संचालित होंगी।

शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।
- हापुड़ चुंगी चौराहे पर आने वाली बसें आत्मा स्टील होकर आएंगी और वापसी में कविनगर थाने के सामने से विवेकानंदनगर फाटक से कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया से आत्मा स्टील तिराहा होते हुए एनएच-24 से जाएंगी।
- बुलंदशहर की ओर से आने वाली यात्री बसें लालकुआं पर बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड से संचालित होंगी।
- शहर के अंदर आने वाले हल्के वाहनों को आवश्यकतानुसार भीड़ की स्थिति को देखते हुए लालकुआं से चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड होते हुए कैलिनवर्थ तक आने दिया जाएगा।
- जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जस्सीपुरा मोड़ तक तथा नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ तक और गोशाला तिराहे, हापुड़ तिराहे से किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जाएगा।

- रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमते राम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट, गंदा नाला की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ होते हुए भेजा जाएगा। इन वाहनों को दूधेश्वरनाथ मंदिर पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- एएलटी फाटक से आगे मेरठ रोड पर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- संजय-गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, पटेलनगर, भूसा मंडी की ओर से किसी भी वाहन को एनएच-58 पर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed