फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders staged a protest demanding shops and compensation

Ghaziabad News: व्यापारियों ने दुकान और मुआवजा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a protest demanding shops and compensation
मोदीनगर। नगर के राज चौपले स्थित हापुड़ मार्ग रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी निर्माण से पहले दुकानें और मुआवजा की मांग को लेकर व्यापारियों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

राज चौपला स्थित दुकानों के कई व्यापारी एकत्रित होकर शनिवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने बताया कि हापुड़ मार्ग पर आरओअी निर्माण की जद में उनकी 40 दुकानें आ रही हैं। वह लगभग पांच दशकों से दुकानों में व्यापार कर रहे हैं, लेकिन दुकानों का मुआवजा दुकान संचालकों को नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताई कि यदि दुकानें नहीं होंगी तो परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। ऐसे में आरओबी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले व्यापारियों को वैक्ल्पिक दुकानें या व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। दीर्घाकालिक व्यापारियों को प्रभावित व्यापारियों की श्रेणी में रखा जाए। दुकानें लेते समय जमा की गई राशि को ब्याज समेत दिलाया जाए। इसके अलावा पृथक पुनर्वास पैकेज भी लागू किया जाए। एसडीएम कोमल पंवार ने व्यापारियों को वार्ता कर समाधान के प्रयास का भरोसा दिया। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर, पवन कुमार,अमित गर्ग, मोहित सिंघल,बाला शर्मा, अरुण और विनीत समेत कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed