फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four injured in two road accidents in Tronica City

Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी में दो सड़क हादसों में चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four injured in two road accidents in Tronica City
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के आवास विकास के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस दोनों मामलों में फरार कार चालकों की तलाश कर रही है। पहले हादसे में मेरठ के रसूलपुर गांव की हिमांशी अपने पति महेश कुमार और पांच साल की बेटी ईवा के साथ घायल हुईं। वे पावी सादकपुर गांव में भाई को राखी बांधकर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे आवास विकास कट के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में युवक अस्पताल में
बागपत के भगवानपुर गांव के अंकित जैन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे से उतरते समय आवास विकास कट के पास एक कार से टकरा गए। टक्कर से अंकित के सिर में चोट आई, लेकिन उन्होंने हेलमेट पहना था। कार चालक मौके से फरार हो गया। अंकित को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed