फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders expressed opposition to GST notices

Ghaziabad News: व्यापारियोें ने जताया जीएसटी के नोटिसों का विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traders expressed opposition to GST notices
गाजियाबाद। जीएसटी कानून लागू होने के शुरूआती वर्ष 2017-18 और 2018-19 में व्यापारियों से रिटर्न दाखिल करने में हुई मामूली त्रुटियों के राज्यकर विभाग की ओर से भेजे जा रहे नोटिसों पर व्यापारियों ने विरोध जताया है। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंच वित्तमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2017-18 और 2018-19 में जीएसटीआर-2ए व जीएसटीआर -2बी पोर्टल पर चालू नहीं था। सिर्फ 3बी रिटर्न फाइल हो सकती थी, जिस वजह से व्यापारी खरीद के बिल पोर्टल पर चेक नहीं कर सकता था।
विज्ञापन

खरीद के वास्तविक बिलों के आधार पर 3बी फाइल कर आईटीसी क्लेम की जाती थी। इस कारण आईटीसी मिसमैच हो रही थी। अधिकांश मामलों में मामूली टैक्स का अंतर होने पर भी धारा 73 के तहत व्यापारियों को बड़ी संख्या में नोटिस भेजे जा रहे हैं। उनसे टैक्स की रकम के साथ-साथ 18 फीसदी ब्याज की मांग भी नोटिस में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्यकर विभाग की ओर से व्यापारियों पर ब्याज न लगाया जाए, सिर्फ आईटीसी मिसमैच वाले मामलों में टैक्स के अंतर की रकम जमा करा ली जाए। इस दौरान महेन्द्र कुमार गुप्ता, मनीष गोयल,
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार गोयल, आरपी जैन, अतुल गर्ग, राजेश्वर दयाल जिंदल, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed