फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Toilet for disabled children will be built in the school with Rs 4.92 lakh

Ghaziabad News: 4.92 लाख से स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा शौचालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Toilet for disabled children will be built in the school with Rs 4.92 lakh
गाजियाबाद। जिले से पीएमश्री योजना के तहत चयनित माध्यमिक विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलछीना के लिए शासन की ओर से 4.92 लाख रुपये का बजट मिला है। यह बजट स्कूल में दिव्यांग शौचालय बनाने के लिए मिला है। इससे पहले फरवरी में स्कूल में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की लैब के उपकरणों के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक आरएमएसए (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) पवन कुमार भाटी ने बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य करने के लिए यूपीपीसीएल एजेंसी के साथ करार हो गया है। एजेंसी जल्द ही टेंडर देकर स्कूल में कार्य शुरू कराएगी। टेंडर होने के बाद 25 दिन में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके साथ लैब के उपकरण खरीदने के लिए मिले बजट से कुछ उपकरण खरीद लिए गए हैं और कुछ खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------
पीएमश्री योजना में चार स्कूल चयनित
जिले से पीएमश्री योजना के तहत चार स्कूल चयनित किए गए हैं। जिसमें तीन परिषदीय विद्यालय हैं और एक माध्यमिक विद्यालय है। तीन परिषदीय विद्यालय को पहली किश्त में 15.1 लाख का बजट दिया गया है। जिससे स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, बालवाटिका, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शैक्षिक दौरा कराने के लिए मिले 74 हजार रुपये
जिला समन्वयक आरएमएसए ने बताया कि योजना के तहत विद्यार्थियों को शैक्षिक दौरा कराने के लिए भी बजट दिया गया है। कुल 74,076 रुपये का बजट मिला है जिससे एक बार विद्यार्थियों को दौरा करा दिया गया है। दूसरा शैक्षिक दौरा यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कराया जाएगा

बयान
विद्यालय में निर्माण कार्य के लिए एजेंसी के साथ एमओयू हस्ताक्षरित हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को शैक्षिक दौरा कराया जाएगा। - राजेश कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed