फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today's last chance to submit application fees for campus entrance

कैंपस एंट्रेंस की आवेदन फीस जमा कराने का आज आखिरी मौका

Wed, 24 May 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 May 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Today's last chance to submit application fees for campus entrance
CCSU - फोटो : demo

गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2017-18 में कैंपस एंट्रेंस में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को विवि ने बड़ी राहत दी है। 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन के बाद फीस जमा करने से वंचित रहने वाले स्टूडेंट्स विवि ने फीस सबमिट करने का अब 25 मई बृहस्पतिवार तक का मौका दिया है।

विज्ञापन


साथ ही कंप्लीट ऑनलाइन आवेदन फार्म की डाउनलोड हार्ड कॉपी भेजने की तिथि विवि ने बढ़ाकर 30 मई कर दी है। स्टूडेंट्स को फार्म की हार्ड कॉपी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के पते पर रजिस्टर्ड डाक और स्पीड पोस्ट से भेजनी होगी। कोरियर से भेजे गए आवेदन फार्म मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


विवि कैंपस के साथ अन्य एडेड व सेल्फ फाइनेंस कालेजों में एमएड, एमफिल, बीपीएड, एमपीएड, एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट 18 जून को होगा। एंट्रेंस टेस्ट के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन 700 रुपये फीस और एससी-एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड 12 जून से 18 जून तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। एंट्रेंस में कई कोर्सेज में कालेज भी शामिल होंगे। विवि कैंपस में एमड, एमफिल (जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हॉर्टिकल्चर, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, दर्शनशास्त्र, उर्दू, फिजिक्स, गणित सहित अन्य), विवि कैंपस व संबद्ध कालेजों में बीपीएड व एमपीएड, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में एलएलएम और आखिर में विवि कैंपस में संचालित सेल्फ फाइनेंस एमफिल (फिजिकल एजुकेशन और एजुकेशन) के लिए एंट्रेंस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed