फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   today Navratri awakening

संपूर्ण नवरात्र जागरण का शुभारंभ आज से

Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
today Navratri awakening
navratri - फोटो : अमर उजाला

श्री दुर्गा नाम प्रचार समिति हर साल की तरह इस साल भी 28वें संपूर्ण नवरात्रि जागरण का आयोजन करने जा रही है। इसमें 52 शक्तिपीठों की कथा भी होती है। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के महामंत्री अशोक वासुदेवा ने बताया कि इस वर्ष का विशेष आकर्षण प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से पालकी यात्रा होगी। मंगल कलश ज्वालाजी की ज्योति और कथा व्यास शोभायात्रा शुक्रवार को शाम 6.30 बजे से निकाली जाएगी, जो कविनगर केबी ब्लॉक से आरंभ होकर कथा स्थल विवेकानंद शिशु मंदिर पहुंचेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजाना अलग-अलग जागरण मंडली माता का गुणगान करेगी। संस्था के संयोजक संदीपन शर्मा ने बताया कि महोत्सव में रोजाना 7 से 9 बजे तक कथा व्यास गौरदास महाराज 52 शक्तिपीठों की कथा कहेंगे। 15 अप्रैल को सुंदरकांड का भी पाठ किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष विनोद आनंद ने बताया कि समिति पिछले 27 वर्षों से संपूर्ण नवरात्रि जागरण का आयोजन कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed