{"_id":"58f24ec14f1c1bbc4ccf6219","slug":"today-mercury-will-reach-44-degrees-will-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पारा पहुंचेगा 44 डिग्री, छूटेंगे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पारा पहुंचेगा 44 डिग्री, छूटेंगे पसीने
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पारा 40 के पार, झुलसा शरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा चढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज और तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग से बचने के लिए पेड़ की छांव, पेय पदार्थ और मॉल्स का रुख करते हुए दिखायी दिए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पारा दो डिग्री बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं इस सप्ताह तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया जा रहा है।21 अप्रैल के बाद तापमान में दो डिग्री कमी की संभावना जताई जा रही है। अगले दिनों लोगों को भयंकर तपिश झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
पारा ऊपर चढ़ने के अनुमान को देखते हुए लोगों का अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी है। शनिवार को भीषम गर्मी और तेज धूम में दोपहर अधिकांश सड़कों पर वाहनों और लोगों की संख्या कम दिखायी दी।
विज्ञापन
गर्मी से बचने केलिए लोगों ने मॉल्स और शोरूम का रुख करना बेहतर समझा। ऐसे मौसम में खुद को बीमारी से बचाने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।