फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To trap his brother and father youth gave false information about bombing Red Fort

'हेल्लो..लाल किले के अंदर बम है': भाई-पिता को फंसाने के लिए युवक ने पुलिस किया फोन, कहा- ब्लास्ट की तैयारी...

Mon, 11 Aug 2025 10:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 10:55 PM IST
सार

सूचना पाकर पुलिस आसिफ के घर पहुंची। घर पहुंचने पर आसिफ के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। परिवार में मां-बाप हैं जो बीमार रहते हैं। उसका भाई दिव्यांग है।

विज्ञापन
To trap his brother and father youth gave false information about bombing Red Fort
युवक ने पुलिस को दी गलत सूचना - फोटो : Meta AI

विस्तार

पिता और भाई को फंसाने के लिए ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के राजधानी एनक्लेव में रहने वाले युवक ने लाल किले को बम से उड़ाने की झूठी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। युवक ने पुलिस को बताया कि उनके भाई व पिता इसकी तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो घटना का पता चला। युवक नशे का आदी है और पहले भी ऐसी झूठी सूचना दे चुका है। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई और उनके परिवार के द्वारा लाल किले को बम से उडाने की धमकी दी गई। पुलिस ने नंबर के आधार पर कॉल किया तो वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि राजधानी एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले आशिफ उर्फ आशु ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस आसिफ के घर पहुंची। घर पहुंचने पर आसिफ के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। परिवार में मां-बाप हैं जो बीमार रहते हैं। उसका भाई दिव्यांग है। वह पहले भी ऐसी झूठी सूचना दिल्ली पुलिस को दे चुका है। दिल्ली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आसिफ अपने भाई और पिता को फंसाने के लिए यह झूठी सूचना दे रहा था। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed