फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   thursday may be very cold day

आज बारिश के आसार, तेजी से गिरेगा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
thursday may be very cold day
आज बारिश के आसार, तेजी से गिरेगा तापमान
विज्ञापन

गाजियाबाद। सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। बृहस्पतिवार को तापमान और ज्यादा गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली।
बुधवार को अचानक से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में धूंध छाई रही। शाम होते-होते ठंड और बढ़ती चली गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर वाहनों पर चलते हुए नजर आए। ठंड के कारण शाम के समय बाजारों में भी रौनक कम रही। महिलाएं और बच्चे बाजारों में कम दिखाई दिए। बुधवार को न्यूमनत तापमान 14 और अधिकतम तापमान 23 रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पतिवार को तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। अचानक तापमान 14 डिग्री से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इसमें लगातार एक सप्ताह तक गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले मंगलवार को अब तक सबसे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बरसात होने की संभावना है। एक सप्ताह में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। गेहूं की फसल को इससे फायदा होगा। मच्छरों का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। इसलिए इस मौसम में खान-पान साफ-सफ ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। साफ-सफ ाई नहीं होने की स्थिति में डेंगू भी फैल सकता है। घर में पानी भरकर न रखें। उससे डेंगू का मच्छर पनप सकता है।
विज्ञापन

दमा-कोल्ड एलर्जी के मरीज बरतें सावधानी
चिकित्सकों कहना है कि इस मौसम में दमा व कोल्ड एलर्जी के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे समय में इन बीमारियों का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इससे प्रभावित होने वाले मरीजों को चाहिए कि वे अपनी जीवन शैली को संयमित रखें। ठंड से बचने की कोशिश करें। वे यह नहीं समझें कि अभी उतनी ठंड नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed