{"_id":"5921b6214f1c1b4d6a535f32","slug":"thunderstorm-and-rain-wreck-havoc-breathe-one-s-breath-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी व बारिश ने ढाया कहर, हादसे मेें एक की सांस थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी व बारिश ने ढाया कहर, हादसे मेें एक की सांस थमी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Aandhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद/मोदीनगर/मुरादनगर। रविवार की शाम धूल भरी आंधी शुरू हुई और अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे। इससे समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आंधी तूफान से अनियंत्रित हुई कार और बाइक आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। आंधी, बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ है। कई जगह होर्डिंग्स और पेड़ टूट कर गिर गए। जिले की बिजली आपूर्ति भी घंटों प्रभावित रही। बारिश के कारण देर रात तक लोगों को भारी जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार शाम अचानक को मौसम बदला और तेज काली घटाएं घिर आईं। उसके बाद तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब एक घंटे के इस आंधी तूफान और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए। शास्त्रीनगर में एक डॉक्टर की कार पर पेड़ गिरने से कार डैमेज हो गई।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत:
मुरादनगर स्थित रावली रोड पर ढिंढार गांव पुलिया के पास आंधी-तूफान के दौरान ही शाम करीब साढे़ छह बजे अनियंत्रित हुई कार-बाइक आपस में भिड़ गए। कार की टक्कर से बाइक सवार ओमपाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार की पत्नी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुई है। टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है।
मौसम हुआ सुहाना
ओले और बारिश से कुछ दिन के लिए भीषण गर्मी से राहत मिल गई। लोगों का वीकेंड खुशनुमा हो गया। पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी में रविवार शाम अचानक बदला मौसम राहत लेकर आया। तेज आंधी के साथ ही ओले गिरने के साथ ही मूसलाधार बारिश होने लगी।
करीब तीस मिनट तक झमाझम बारिश होने से तापमान में अचानक 16 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जोकि शाम हुई बारिश के बाद 24 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिन तक गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद 25 मई से फिर तापमान में वृद्धि शुरू होगी।
आंधी से ठप हुई शहर की बिजली
गाजियाबाद। रविवार शाम सवा छह बजे आई आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। तेज आंधी में कई पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। तार टूटने और लोकल फॉल्ट के चलते करीब चार घंटे बाद ही सप्लाई नॉरमल हो सकी।
मेरठ रोड पर 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से कई कालोनियाें में बिजली देर रात तक ठप रही। इसके अलावा कविनगर, आरडीसी, कमला नेहरूनगर, चिरंजीव विहार, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, गुलमोहर, कविनगर, संजयनगर और पटेल नगर में पेड़ लाइन पर गिरने से सप्लाई बाधित हो गयी।
देर रात तक कारपोरेशन के अधिकारियों और लाइनमैन की टीमें पेड़ को हटाने और सप्लाई सुचारु करने में जुटी रहीं। कविनगर डी ब्लॉक में एक बिजली का खंभा गिरने से और फीडर नंबर आठ में एचटी लाइन टूटने से 400 केवी के ट्रांसफर्मर की सप्लाई बंद रही।
बारिश के बाद शहर में लगा जाम
आंधी-बारिश के बाद शहर में कई जगह जाम लग गया। बारिश के कारण शाम करीब सात बजे जीटी रोड, मेरठ रोड, एनएच-24, मेरठ तिराहा, लाल कुआं और हापुड़ चुंगी पर वाहनों की कतारें लग गई।
करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रैफिक थोड़ा धीमा रहा बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक सुचारु कराया।
पलटने से बची 30 सवारियों से भरी रोडवेज बस
मसूरी। एनएच-24 पर मसूरी बस स्टैंड के पास रविवार शाम आई बारिश के दौरान एक रोडवेज बस पलटने से बच गई। बस में 30 से अधिक सवारियां बैठी थी। इसी दौरान बस ने एक तांगे को भी टक्कर मार दी।
इससे तांगे में भरा सामान बिखर गया और तांगा चालक भी बाल-बाल बच गया। मसूरी एसएचओ दिनेश यादव ने बताया कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। नोएडा डिपो की एक बस सवारियों को लेकर हापुड़ जा रही थी। हादसे की जांच की जा रही है।