फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three police teams are investigating the murder of a farmer lawyer.

Ghaziabad News: किसान वकील की हत्या के मामले में जांच में लगीं पुलिस की तीन टीमें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three police teams are investigating the murder of a farmer lawyer.
मुरादनगर। सुल्तानपुर गांव निवासी किसान वकील की हथौड़े से वार कर की गई हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर गांव निवासी किसान वकील (45) शनिवार सुबह बुग्गी बैल लेकर खेत पर गए थे, लेकिन दोपहर तक वह अपने घर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी वी बेटा खेत पर पहुंचे तो वकील वहां नहीं मिले। दोनों खेत से बैल बुग्गी लेकर आ गए थे। परिजनों और गांव वालों ने किसान की तलाश शुरू कर दी है। रविवार दोपहर भदौली गांव में ईख के खेत में वकील का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार सिर पर हथौड़े से वार कर वकील की हत्या की गई थी। मृतक की गर्दन पर भी चोट के निशान थे। रंजिश के चलते हत्या करने की बात सामने आ रही है। जबकि परिजनों का कहना है कि वकील का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस रंजिश के अलावा कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि हत्या का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की तीन टीम हत्या करने वालों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed