फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people cheated of Rs 26 lakh in the name of trading and investing in crypto

Ghaziabad News: ट्रेडिंग व क्रिप्टो में निवेश के नाम पर तीन लोगों से 26 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated of Rs 26 lakh in the name of trading and investing in crypto
गाजियाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी करने और निवेशकों द्वारा रुपये मांगने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शातिरों ने भोजपुर के रहने वाले मुकर्रम से दो लाख, शाहरुख से 14 लाख और तालिब से 10 लाख रुपये की ठग लिए। उनका कहना है कि शातिरों ने इसी प्रकार कई लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी फर्जी तरीके कंपनी बनाकर ठगी की रकम को पीएफआई समेत संस्थाओं को फंडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत में मुकर्रम ने बताया कि उनकी मुलाकात रिहान से हुई थी। उसने बताया कि वह अपने पार्टनर के साथ ट्रेडर्स लाइव नाम से एक कंपनी चलाता है। जिसका ऑफिस कौशांबी के अंसल प्लाजा में है। वहां जाने पर उसने अपने अन्य साथियों से मुलाकात कराई। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग और प्रॉपर्टी में निवेश का काम करती है। यह सभी काम डिजिटल प्लेटफार्म पर किया जाता है, जिसमें रुपये निवेश करने पर 10 से 15 फीसदी तक का मुनाफा मिलेगा। साथ ही ज्यादा निवेश करने पर 30 फीसदी रिटर्न का मुनाफा मिलेगा। मुकर्रम का कहना है कि आरोपियों ने उनके अलावा कई लोगों से कंपनी में रुपये निवेश कराए लेकिन, किसी को नहीं लौटाए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कंपनी के बारे में जानकारी निकलवाई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- गोवा में हुए सेमिनार में 300 लोगों को लेकर गई कंपनी-
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी निवेश करने पर मुनाफे की बात पर विश्वास दिलाने के लिए करीब 300 लोगों को फ्लाइट से गोवा ले जाकर सेमिनार में शामिल कराया। कंपनी ने ही पूरा खर्च उठाया था। सेमिनार में विभिन्न वीडियो के माध्यम से निवेश करने के फायदे बताए गए। विश्वास करके सैंकड़ों लोगों ने रुपये निवेश कर दिए। पीड़ितों का कहना है कि मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed