फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people cheated of Rs 1.88 crore in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तीन लोगों से 1.88 करोड़ रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three people cheated of Rs 1.88 crore in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तीन लोगों से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर एक करोड़ 87 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। तीनों पीड़ितों से साइबर ठगों ने फर्जी एप के जरिए निवेश कराकर ठगी की।
विज्ञापन

क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के शैलेंद्र सिंह से 81.85 लाख रुपये, इंदिरापुरम क्षेत्र के कारोबारी अनुजय सिन्हा से 19.14 लाख रुपये और शालीमार गार्डन के संजीव कुमार शर्मा से 87 लाख रुपये की साइबर ठगी की। तीनों पीड़ितों ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

स्प्रेडेक्स कंपनी बताकर 87.99 लाख रुपये ठगे
क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र गौर ग्लोबल विलेज निवासी उन्हें टेलीग्राम आईडी पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद खुद को वित्तीय विशेष बताने वाले लोगों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की तरकीब बताई गई। इसके साथ ही पहले छोटी और फिर आईपीओ की कीमत बड़ी बताकर करीब 14 अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित ने डी-मैट खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो उन्हें तकनीकी खराबी होने के चलते आगे निवेश करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने नामचीन स्प्रेडेक्स कंपनी में जानकारी की तो उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित शैलेंद्र सिंह जब तक शेयर ट्रेडिंग में 87.99 लाख रुपये गवां चुके थे। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-शेयर ट्रेडिंग में 19.14 लाख रुपये गवांए-


इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एसपीएस रेजीडेंसी वैभव खंड निवासी अनुजय सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन देखकर उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का मन बनाया। उन्होंने एक विज्ञापन पर क्लिक किया और जानकारी ली। जिसके बाद एक कॉलर ने कॉल कर खुद को नामचीन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर शेयर ट्रेड़िंग में निवेश करने का दबाव बनाया। पीड़ित अनुजय सिन्हा ने साइबर ठगों के कहने पर 14 अलग-अलग बैंक खातों में 19.14 लाख रुपये शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेश किए। जब उन्होंने डी-मैट खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने अतिरिक्त धनराशि जमा करने की बात कही। पीड़ित अनुजय सिन्हा ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हेम सिक्योरिटी के नकली एप से 87 लाख रुपये ठगे

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि नौ जनवरी को उन्हें मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें वित्तीय निवेशक क्षेत्र में नामचीन कंपनी हेम सिक्योरिटी फर्जी एप से जोड़ा गया। उसमें बने ग्रुप में वित्तीय विशेषज्ञों ने इस ग्रुप को विदेशों तक फैला हुआ बताया। उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में निवेश किया और अलग-अलग बैंक खातों में 87 लाख रुपये निवेश किए। रुपये निकालने पर साइबर ठगों ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की। उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ और साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।




वर्जन



तीनों पीड़ितों से नामचीन कंपनियों की फर्जी वेबसाइट और एप बनाकर ठगी की गई है। तीनों पीड़ितों ने बैंक खातों की जानकारी मुहैया कराई है। टीम जिन खातों में धनराशि गई है उनकी जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।

-सचिदानंद, एडीसीपी अपराध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed