{"_id":"6a9887d4c4c77117940ba8f7","slug":"three-more-accused-arrested-in-farmer-murder-case-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110648-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसान हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसान हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर। कन्नौजा गांव में चार दिन पहले नाम के आगे ‘भाई’ न लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तलवार समेत अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
कन्नौजा गांव में 30 अगस्त की शाम नाम के आगे ‘भाई’ न लगाने को लेकर सोनू शर्मा और अंकित शर्मा के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और तलवार से एक-दूसरे पर हमला किया गया। संघर्ष में अंकित शर्मा के चाचा किसान देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। वहीं अंकित, मनीष और सचिन गंभीर रूप से घायल हुए थे।
एसीपी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने कन्नौजा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, दीपु त्यागी और मोहित उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तलवार, हथौड़ानुमा बारूद वाली रॉड और सरिया बरामद किया गया है। इससे पहले सोमवार रात पुलिस ने कार्तिक शर्मा उर्फ सोनू, शोएब और प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।