{"_id":"573cc3c54f1c1b7406ac7651","slug":"three-months-to-complete-the-haj-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने में पूरा करें हज हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने में पूरा करें हज हाउस
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी के किनारे बन रहे हज हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन किनारे निर्माणाधीन हज हाउस का बुधवार को नगर विकास मंत्री आजम खां ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द हज हाउस का काम पूरा करें। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने संबंधी सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि वह अपना रिएक्शन पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन
अब उन्हें कुछ नहीं कहना है। दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर आजम खान हज हाउस पहुंचे। अधिकारियों के साथ उन्होेंने पूरे हज हाउस का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हज हाउस में प्रकाश व्यवस्था के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। इसके साथ ही फिनिशिंग का काम अच्छी तरह से होना चाहिए। इस दौरान सीओ अतुल यादव, एएसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम शैलेंद्र सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, जीडीए सचिव रविंद्र गोड़बोले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुबह से ही तैयारी में लगे अधिकारी: नगर विकास मंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही जीडीए, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम के अधिकारी हज हाउस पर सफाई व्यवस्था, पानी के छिड़काव आदि व्यवस्थाओं में लग गए।
सुबह 11 बजे तक सभी अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। साथ ही सीओ समेत पुलिस बल हज हाउस पर तैनात हो गया था। काले झंडे दिखाए जाने की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस: कुछ दिन पहले पप्पू कालोनी में समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त का पुतला फूंका गया था।
पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि वही लोग नगर विकास मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले हैं। इस पर पुलिस सतर्क हो गई और कई बार पुलिस ने पप्पू कालोनी तक दौड़ लगाई। नगर विकास मंत्री के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
पानी की बर्बादी पर उठे सवाल: हज हाउस के पास में ही एलिवेटेड और मेट्रो पिलर निर्माण का काम भी किया जा रहा है। इसकी वजह से हज हाउस के बाहर मिट्टी पड़ी हुई है। निरीक्षण के दौरान धूल नहीं उठे, इसके लिए पानी का छिड़काव हज हाउस के अंदर और बाहर कराया गया है।
इसमें कई टैंकर पानी लग गया। ऐसे में नगर निगम पर पानी की बर्बादी पर सवाल उठे। उधर, जलकल अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि छिड़काव में पीने के पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि ट्रीटेड वाटर से छिड़काव किया गया। पीने के पानी के लिए दो टैंकरों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनका इस्तेमाल छिड़काव के लिए नहीं