फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three friends killed an auto driver on suspicion that he had been murdered by a tantrik.

Ghaziabad News: तांत्रिक से मरवाने के शक पर तीन दोस्तों ने ही की थी ऑटो चालक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three friends killed an auto driver on suspicion that he had been murdered by a tantrik.
लोनी। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो में जला हुआ शव ऑटो चालक नवीन निवासी डाबर तालाब कॉलोनी का था। नवीन की हत्या उसके तीन दोस्तों ने की थी। दोस्तों को शक था कि नवीन अमीर बनने के लिए तांत्रिक से मिलकर उन लोगों की बली चढ़ाना चाहता है। गिरफ्तार दो दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नवीन पिछले दिनों उन लोगों को दिल्ली में एक तांत्रिक से मिलवाने ले गया था। इसी दौरान नवीन और तांत्रिक की बात दोस्तों ने सुन ली थी। दोस्तों ने सिलिंडर हमला कर नवीन की हत्या कर उसी के ऑटो में रखकर उसे जला दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल ऑटो और सिलिंडर बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो जला हुआ मिला था। ऑटो में अज्ञात युवक का शव मिला था। शव की पहचान नवीन के रूप में हुई थी। नवीन के भाई ने अज्ञात पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों पवन निवासी निशांत विहार कॉलोनी और सागर उर्फ पंडित निवासी ग्राम गोठरा को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि नसीम और मृतक नवीन वह चारों दोस्त हैं। नवीन कुछ दिनों पहले तीनों को लेकर दिल्ली के एक तांत्रिक के पास गया था। नवीन ने सभी को लालच दिया था कि तांत्रिक उन्हें जल्द अमीर बना देगा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नवीन ने सभी को अमीर बनाने की बात कही लेकिन तांत्रिक से केवल अपने अमीर होने की बात की। इसके लिए तांत्रिक ने उसे किसी इंसान की बली देने को कहा। इस दौरान नवीन ने तांत्रिक से कहा कि अगर वह अपने दोस्त की बली देगा तो क्या काम चल जाएगा। इस पर तांत्रिक ने हां कर दी थी। आरोपियों का कहना है कि नवीन और तांत्रिक की बात उन तीनों ने सुन ली। तीनों दोस्त सागर, पवन और नसीम को लगा कि नवीन उनमें से किसी एक की बली देगा। इस डर से उन्होंने नवीन की हत्या का प्लान बनाया।
विज्ञापन


सागर के घर की हत्या

सागर ऑटो चलाता है और अपने घर पर अकेला रहता है। तीनों ने नवीन को सागर के घर बुलाया। पहले तीनों ने शराब पी और नवीन को भी पिलाई। इस दौरान तीनों ने बली देने के बात पर नवीन से झगड़ा किया। झगड़े के दौरान तीनों घर में रखे सिलिंडर से नवीन के सिर और कमर पर कई वार किए। इस दौरान नवीन की मौत हो गई। नवीन की हत्या करने के बाद तीनों ने शव को कंबल और चादर में नवीन के शव को लपेट लिया। नवीन का ऑटो भी वहीं खड़ा था। तीनों शव को लेकर नवीन के ऑटो में डालकर ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के खाली मैदान में ले गए। नवीन का ऑटो नसीम चला रहा था। शव पीछे की सीट पर रख रखा था। वहीं नसीम का बैटरी ऑटो पवन चला रहा था। पवन के ऑटो में सागर भी बैठा हुआ था। तीनों ने नवीन के शव को ऑटो सहित जला दिया। घटना के बाद तीनों नसीम के ऑटो में बैठकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से पकड़ में आए आरोपी

चारों कई सालों से दोस्त हैं और ऑटो चलाने का काम करते हैं। हत्या करने के बाद तीनों दो ऑटो में सवार होकर घटना स्थल पहुंचे। एसीपी ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरा मिला। सीसीटीवी में दिखा कि दो बैटरी ऑटो एक साथ जा रहे है। कुछ देर बाद एक ऑटो वापस आया। दूसरा नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने नवीन के परिजनों ने पूछताछ कर दोस्तों के बारे में जानकारी ली। दोस्तों से पूछताछ में इन तीनों के नाम सामने आए थे। नसीम के ऑटो की पहचान की गई तो पुलिस ने घटना का खुलासा किया। नसीम ने घटना में शामिल सभी के बारे में बताया। पवन और सागर की गिरफ्तारी होते ही नसीम मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम नसीम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसीपी ने बताया कि सागर पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। बाकी आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता कर रही है।


साढ़े तीन घंटे शव के पास बैठे रहे

तीनों दोस्तों ने 13 जनवरी की रात को करीब साढ़े सात बजे नवीन की हत्या की थी। हत्या के बाद तीनों दोस्त सागर के घर पर ही रुके। कोई देख ना ले इसके लिए वह कमरे में रहे। रात करीब 11 बजे जब अपने घरों में चले गए तब तीनों नवीन के शव लेकर ऑटो में डालकर ले गए। हत्या के बाद तीनों अपने काम पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed