फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three criminals of bike theft gang arrested, 21 bikes recovered

Ghaziabad News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 21 बाइक बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three criminals of bike theft gang arrested, 21 bikes recovered
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिरों को बुधवार रात हापुड़ चुंगी से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 21 बाइक और स्कूटी बरामद की है। गिरोह में शामिल दो अन्य शातिरों की तलाश पुलिस कर रही है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद रॉय ने बताया कि वाहन चोर गिरोह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और अलीगढ़ में सक्रिय था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विजय यादव निवासी नौगांवा, गंगीरी जनपद अलीगढ़ हाल निवासी छिजारसी सेक्टर 63, गौतमबुद्धनगर और पिंटू सोलंकी निवासी गांव राणा मऊ अमारपुर जनपद कासगंज हाल निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद व सोनू सोलंकी निवासी गांव बिजौली नंगला पालीमुकीमपुर अलीगढ़ बताए हैं। जबकि गिरोह के राहुल व अभिषेक निवासी ग्राम टोवामई अकराबाद जनपद अलीगढ़ अभी फरार हैं।
विज्ञापन

यह गिरोह दोपहिया वाहन चोरी कर बाइक मिस्त्री पिंटू सोलंकी और कबाड़ी अभिषेक को चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। पिंटू की नौगंवा अलीगढ़ में बाइक मिस्त्री की दुकान हैं। वह इन बाइकों को सात से आठ हजार रुपये में ग्राहकों को बेच देता रा। इस गिरोह का मुखिया विजय यादव मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोलता था और उसके साथी बाइक लेकर फरार हो जाते थे। बाइक अलीगढ़ व गाजियाबाद में सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। डीसीपी ने बताया कि, गिरोह फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता था या नहीं इसकी जानकारी गिरोह के फरार सदस्य राहुल और अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

....

सरगना विजय पर दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरोह के मुखिया विजय यादव पूर्व में नोएडा स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। इसकी मुलाकात बाइक चाेर कृष्णा और राजा से हुई। एक हजार रुपये में बाइक चोरी कर विजय उन्हें देता था। कृष्णा और राजा को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो विजय अपने गांव भाग गया। वर्ष 2022 से अब तक विजय ने अपना गिरोह बनाकर सैकड़ों बाइक चोरी की। इसके खिलाफ दिल्ली में सात, नोएडा में एक, अलीगढ़ में एक, हापुड़ में एक, गाजियाबाद में एक सहित कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि पिंटू सोलंकी एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था और विजय यादव के संपर्क में आने पर बाइक चोरी करने लगा। इसके खिलाफ भी अलग-अलग जनपदों में 11 मुकदमे दर्ज हैं और सोनू के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed