{"_id":"64b83ecb1f97cde4e50fe129","slug":"three-contract-workers-scorched-while-erecting-a-pole-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-776-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खंभा लगाते समय झुलसे तीन संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खंभा लगाते समय झुलसे तीन संविदाकर्मी
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा तिराहे पर पेट्राेल पंप के पास खंभा लगाते समय बुधवार शाम करीब छह बजे तीन संविदाकर्मियों को करंट लग गया। हादसे में झुलसे तीनों संविदाकर्मियों का राजेंद्र नगर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। करंट लगने का कारण बराबर से गुजर रही 33 केवी की लाइन से खंभे का छूना रहा।
ऊर्जा निगम राजेंद्र नगर के उपखंड अधिकारी कृष्ण भारती ने बताया कि ठेकेदार के तीन संविदाकर्मी नरेंद्र, रवि व अर्जुन निवासी लोनी, बुधवार को भोपुरा तिराहे के पास दो बिजली खंभे लगाने गए थे। ठेके के सामने कर्मियों ने खोदाई कर एक खंभा लगा दिया था जबकि दूसरा खंभा लगाया जा रहा था। इसी दौरान खंभा बराबर से गुजर रही 33 केवी लाइन से छू गया। तेज धमाके के साथ तीनों कर्मियों को करंट लगा। तीनों कर्मी झुलसकर जमीन पर गिर गए। आननफानन में अवर अभियंता तीनों को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहीं ठेके के आसपास खड़े लोगों ने बताया कि हादसा महज दस मिनट में ही हो गया। इस कारण लोगों को कुछ समझ में ही नहीं आया। वहीं लोगों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पैर, पेट झुलसे व सिर में आई चोट
एसडीओ ने बताया कि थोड़ी ऊंचाई से गिरने के कारण रवि के सिर में चोट व पैर झुलस गया जबकि नरेंद्र का पैर व पेट झुलस गया और अुर्जन का पैर झुलसा। चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में शाम को परिजन भी पहुंच गए। परिजन ने तीनों का उपचार अच्छे अस्पताल में भी कराने पर जोर दिया।