{"_id":"67be1011fe9efcb14e0e6514","slug":"third-accused-of-robbery-at-petrol-pump-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-581243-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पेट्रोल पंप पर लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पेट्रोल पंप पर लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित शुभम पेट्रोल पंप पर 10.70 लाख रुपये की लूट करने वाले एक बदमाश को सिहानीगेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे ने पंप मैनेजर अर्जुन सिंह और सेल्समैन संजय मीणा को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी थी। पकड़े गए लुटेरे का नाम नावेद निवासी डीएम रोड कालाआम जनपद बुलंदशहर है। इससे पूर्व हापुड़ पुलिस ने लूट करने वाले दो बदमाशों बिजेंद्र उर्फ डॉक्टर और गुलफाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरोह के चौथे सदस्य इकराम ने मेरठ कोर्ट में दो दिन पहले सरेंडर कर दिया है।
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को मेरठ रोड स्थित शुभम पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन से लूटपाट करने वाले चार बदमाश शामिल रहे। पकड़ा गया नावेद लूट से पहले ही श्रीराम पिस्टन के गेट पर तमंचा लेकर खड़ा हो गया था। जबकि पंप के नजदीक हेलमेट लगाकर साथी इकराम निवासी ग्राम सैमली जनपद बुलंदशहर था। तीसरा साथी बिजेंद्र उर्फ डाक्टर निवासी ग्राम बलीमपुरा जनपद बुलंदशहर कंबल ओढ़कर पेट्रोल पंप के सामने खड़ा रहा। जैसे ही पंप से कैशियर और सेल्समैन स्कूटी से नकदी लेकर निकले तो साथी बिजेंद्र उर्फ डॉक्टर ने दोनों हाथ उठाए और दो अंगुलियां उठाकर दो लोग होने का इशारा किया। इशारा मिलते ही इकराम ने स्कूटी के पीछे बाइक लगा दी और अर्जुन सिंह का कॉलर पकड़ लिया। घटना स्थल के नजदीक खड़ा नावेद ने मैनेजर और सेल्समैन को तमंचा दिखाकर स्कूटी से उतरने का कहा। कुछ दूरी पर खड़ा गुलफाम भी मौके पर पहुंचा। स्कूटी लेकर नावेद और गुलफाम भाग गए और इकराम बाइक से लालकुआं होते हुए बुलंदशहर पहुंचा। जबकि 57 वर्षीय गिरोह का सरगना बिजेंद्र उर्फ डाक्टर इशारा करने के बाद ऑटो में सवार होकर बस अड्डा पहुंचा और फिर बस में सवार होकर बुलंदशहर चला गया। स्कूटी सवार नावेद और गुलफाम ने स्कूटी में रखे 10.70 लाख की नकदी निकाली और सिहानी गेट चुंगी स्थित एक मैदान में स्कूटी छोड़कर बस में सवार होकर दिल्ली चले गए। अगले दिन चारों बुलंदशहर के बहलीमपुरा स्थित आम के बाग में मिले और चारों ने लूट के 2.50-2.50 लाख रुपये आपस में बांट लिए। लूट के बाद नावेद और इकराम दिल्ली चले गए। जबकि बिजेंद्र उर्फ डाक्टर व गुलफाम अपने-अपने घर चले गए। जिन्हें पिलखुआ पुलिस ने 23 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि नावेद को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है और उसकी निशानदेही पर लूट के दो लाख रुपये और स्कूटी हमदर्द ग्राउंड की झाड़ियों से बरामद कर लिया है। बताया कि कविनगर में मई 2024 में हुई 9.30 लाख की लूट भी इसी गिरोह ने की थी।
....
23 को इकराम ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर
इकराम और नावेद को भनक लग गई थी कि उनके साथी बिजेंद्र व गुलफाम को पिलखुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में इकराम दिल्ली से मेरठ पहुंचा और पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। जबकि नावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इकराम को मेरठ से रिमांड पर लाकर लूट की धनराशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
....
पीड़ित ने लूट की पूरी रकम दिलाने की मांग की
शुभम पेट्रोल पंप के मालिक रतन प्रकाश कंसल ने बताया कि पुलिस ने कविनगर और हमारे पेट्रोल पंप पर हुई लूट का खुलासा कर दिया है। हालांकि पिलखुआ और कमिश्नरेट पुलिस ने उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लूटे गए 10.70 लाख रुपये में से मात्र दो लाख रुपये की बरामदगी करना काफी दुखद है। बताया कि वह पुलिस अधिकारियों से लूट की संपूर्ण रकम बरामद करने की मांग करेंगे।