फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves stole eight lakh rupees by breaking the lock of the house

Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने की आठ लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole eight lakh rupees by breaking the lock of the house
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया । पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वृंदावन गार्डन निवासी आशीष ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। 10 दिन पहले ही उन्होंने साहिबाबाद के बांके बिहारी कुंज स्थित वृंदावन गार्डन में एक घर किराये पर लिया था। यहां वह पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। उनके बच्चों की ट्यूशन घर से करीब आधा किमी दूर है। चार दिसंबर की शाम करीब 5ः10 बजे उनकी पत्नी कंचन बच्चों को ट्यूशन से वापस लाने गई थीं। शाम छह बजे जब पत्नी वापस लौटीं तब घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दोहरा ताला टूटा पड़ा था। अंदर अलमारी और बेड खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी की सूचना पर वह भी घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। बताया कि चोर घर में रखे सोने की एक चेन, मंगलसूत्र, मटर माला, गले का हार, तीन जोड़ी कुंडल, दो कंगन, चार जोड़ी पायल, एक मांग टीका और सोने की की आठ अंगूठी चुरा ले गए। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए सर्विलांस टीम जुटी हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed