फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves ransacked three houses in one night, stole jewelery and cash worth lakhs

Ghaziabad News: चोरों ने एक रात में खंगाले तीन घर, लाखों के गहने व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked three houses in one night, stole jewelery and cash worth lakhs
मसूरी। नूरपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में घुसकर करीब तीन लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। चोर घर में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गया। तीनों परिवारों को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। पीड़ित संदीप कुमार, जुगेंद्र सिंह और राजकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नूरपुर गांव निवासी संदीप कुमार बताया कि 29 जनवरी की रात वह परिवार के साथ नीचे बने कमरे में सोने चले गए। सुबह ऊपर जाने पर कमरे में सामान बिखरा मिला और एक पर्स गायब था। इसमें करीब 20 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल और एक छल्ला था जो चोरी हो गए। उनके घर से करीब 100 मीटर दूरी पर राजकुमार पुत्र जिले सिंह और जुगेंद्र पुत्र मूला सिंह के घर से भी चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। राजकुमार के घर से 42 हजार की नकदी आलमारी में से चोरी कर ले गए। जबकि जोगेंद्र के घर से करीब पौने दो लाख के गहने और दो हजार की नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के सभी सदस्य घर में ही सोए हुए थे। चोरों ने दूसरे कमरों में रखी आलमारी में रखी नकदी व आभूषण चोरी किये हैं। वहीं बीती रात भी रामू पुत्र शीशपाल के घर में अज्ञात चोर ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की तीन जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र तथा चांदी के जेवर चोरी कर लिए। एक चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed